छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़: वर्दीधारी नक्सली का शव के साथ हथियार एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद

सुकमा। दिनांक 24.02.2024 को सुकमा जिले के थाना किस्टाराम क्षेत्र अंतर्गत बुर्केलंका व आस पास के जंगल पहाड़ी में कोंटा एरिया कमिटी एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के माओवादिओं की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर एवं कोबरा 207 बटालियन की संयुक्त पार्टी ऑपरेशन पर रवाना हुई थी।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस एवं नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ, मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल की गहन सर्चिंग करने पर एक वर्दीधारी नक्सली का शव के साथ हथियार एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद।

मृत नक्सली के शव की शिनाख्तगी की जा रही है।

सुरक्षा बलों द्वारा इस क्षेत्र में सर्चिंग अभियान अभी जारी है विस्तृत जानकारी सुरक्षा बलों के वापसी पश्चात दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button