खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन, लंबी बीमारी के चलते 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर गायक पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली. उन्हें कुछ समय पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था…

मुंबई (ए)। मशहूर गजल गायक पंकज उधास का निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वे 72 साल के थे। उनका जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में हुआ था।पंकज उधास के परिवार की तरफ से उनके निधन की पुष्टि की गई है।

गायक के परिवार की तरफ से कहा गया है, ‘भारी दिल और बड़े दुख के साथ आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि लंबी बीमारी के चलते 26 फरवरी 2024 को पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो गया है’।

पंकज उधास को कुछ महीने पहले कैंसर डिटेक्ट हुआ था और वो पिछले कुछ महीने से किसी से मिल नहीं रहे थे।

पंकज उधास ने आज सुबह 11 बजे मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली. पिछले कुछ समय से वो ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button