दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संभागायुक्त और कलेक्टर ने यातायात पुलिस, व्यापारियो के साथ इंदिरा मार्केट क्षेत्र का किया निरीक्षण

दुर्ग। संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर एवं कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और यातायात अधिकारी व व्यापारियो के साथ इंदिरा मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष रूप से इंदिरा मार्केट क्षेत्र के पार्किंग व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने इंदिरा मार्केट, पुराना बस स्टैण्ड से होते हुए मोती कॉम्पलेक्स होकर गांधी चौक से लेकर इंदिरा मार्केट पार्किंग क्षेत्र सहित स्टेशन रोड मार्केट क्षेत्र का अवलोकन किया। क्षेत्र के व्यापारियों से रू-ब-रू होकर उनकी समस्याएं सुनी।

चर्चा के दौरान व्यापारियों ने बताया कि मार्केट क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था एक प्रमुख समस्या है। इसके अलावा उन्होंने पानी निकासी की समस्या से भी अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने उन्हें जल्द ही उनकी समस्याओं से निजात दिलाने की बात कही।

कलेक्टर ने पार्किंग व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को व्यस्तम क्षेत्रों का चिन्हांकन कर कार्ययोजना बनाकर कार्य करने हेतु निर्देश दिए। थे। पुराना बस स्टैंड स्थित पशुपालन कार्यालय के पास और सीएसपी कार्यालय क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

सड़क किनारे अवैध ठेला लगाने वालों पर जुर्माना किये जाने की बात कही। पीडब्ल्यूडी के जितने भी कार्य बचे हुए है उन्हें जल्द करवाने के लिए संबधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

सड़क घेरने वालो पर कार्यवाही करें, अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश भी दिये। इस दौरान दुर्ग सीएसपी आईपीएस चिराग जैन, नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, डीएसपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर, राजस्व विभाग के अधिकारीगण एवं व्यापारीगण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button