खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अंतर्राजजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बैटिंग में अजमाया हाथ और लगाया करारा शॉट

रायपुर। मुख्यमंत्री ने अंतर्राजजीय क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने बैटिंग में हाथ अजमाया और करारा शॉट भी लगाया। खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव मेमोरियल फल्ड लाईट टेनिस बॉल अंतर्राज्यीय क्रिकेट प्रतियोगिता बहुत बड़ा आयोजन है।

आयोजन के लिए यंग तिरंगा समिति को प्रतिवर्ष 10 लाख रूपये देने की घोषणा की। यंग तिरंगा समिति जशपुर द्वारा लगातार 8वें वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जो बधाई के पात्र है। मुझे लगता है हर बार मुझे बुलाया है इसके लिए मैं आभारी हूं।

स्वर्गीय शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं के दिल का धड़कन बताया, उनके कार्य सभी युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि हमारी सरकार खेल एवं खिलाड़ियों के प्रोत्साहन लिए नई उर्जा से कार्य कर रही है। कुछ दिनों पहले बड़े खिलाड़ी सौरभ गांगुली सहित अन्य खिलाड़ियों ने हमारे क्रिकेट स्टेडियम की तारीफ की है। जो देश का तीसरे सबसे बड़े स्टेडियम है। आने वाले दिनों में हम निश्चित बड़े खेलों आयोजन करेंगे।

उन्होने दोनों टीम को शुभकामनाएं दी। जशपुर के रणजीता स्टेडियम में देर रात के बावजूद खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखेते ही बन रहा है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम में बच्चों के संग क्रिकेट मैच का भी आनंद लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button