खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु दौरा पर, 56 हजार करोड़ के विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह लगभग 10:30 बजे तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचेंगे। यहां 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तेलंगाना और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे पीएम मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद पहुंचेंगे। यहां 56,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे तमिलनाडु के कलपक्कम में भाविनी जाएंगे।

 

आदिलाबाद में सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी बिजली, रेल और सड़क क्षेत्र से जुड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएमओ ने कहा कि इन परियोजनाओं का मुख्य फोकस बिजली क्षेत्र पर होगा।

 

पीएम मोदी पेद्दापल्ली में एनटीपीसी की 800 मेगावाट की तेलंगाना सुपर थर्मल पावर परियोजना (यूनिट-2) का शुभारंभ करेंगे। उन्नत तकनीक पर आधारित यह परियोजना तेलंगाना को 85 प्रतिशत बिजली की आपूर्ति करेगी।

 

इसकी भारत में एनटीपीसी के सभी बिजली स्टेशनों के बीच लगभग 42 प्रतिशत की उच्चतम बिजली उत्पादन दक्षता होगी। पीएम मोदी ने इस परियोजना का शिलान्यास भी किया था।

पीएम मोदी अगले दिन यानी मंगलवार को फिर से तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में 6,800 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

उसी दिन दोपहर बाद करीब 3:30 बजे वह ओडिशा के जाजपुर जाएंगे और यहां 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button