खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को जनसभाओं के दौरान बयानबाजी के लिए सतर्कता बरतने की जारी की एडवायजरी

कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी को लोकसभा चुनावों के पहले चुनाव आयोग ने एडवायजरी भेजी है. इसमें उन्हें जनसभाओं के दौरान सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है…

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रमुख राहुल गांधी को जनसभाओं के दौरान बयानबाजी के लिए सतर्कता बरतने की एडवायजरी जारी की है. चुनाव आयोग ने भविष्य में राहुल गांधी को जनसभाओं के दौरान अधिक सतर्क और सावधान होने के लिए कहा है।

राहुल गांधी ने पिछले साल नवंबर महीने में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल थे, के खिलाफ भाषण देते हुए जेबकतरा और पनौती जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था. ये मामला जब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा तो अदालत ने चुनाव आयोग से इसको लेकर एक्शन लेने की बात कही थी।

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पनौती और जेबकतरे जैसे शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए भी राहुल गांधी को नोटिस भेजा है।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले बताया कि राहुल गांधी को चुनाव आयोग ने एक मार्च को नोटिस भेजा है और कैंपेनिंग के दौरान खास ध्यान रखने के लिए कहा है. मालूम हो कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के स्टार कैंपेनर हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button