खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

होली से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिया तौहफा, 4 फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

मोदी सरकार के इस फैसले से 49 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख के करीब पेंशनधारक लाभांवित होंगे…

नईदिल्ली (ए)। होली से पहले मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए खजाना खोल दिया है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते और महंगाई राहत को 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते को बढ़ाने का फैसला लिया है. 1 जनवरी से लेकर 30 जून 2024 तक के लिए महंगाई भत्ता को बढ़ाया गया है।

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि डीए अब जबकि 50 फीसदी हो गया है इसी के साथ केंद्रीय कर्मचारियों का हाउसरेंट अकाउंस भी बढ़ गया है. पहले जहां 27 फीसदी, 18 फीसदी और 9 फीसदी हाउसरेंट अकाउंट मिला करता था वो अब बढ़कर 30 फीसदी, 20 फीसदी और 10 फीसदी हो जाएगा. पीयूष गोयल ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले दूसरे बेनेफिट्स में भी 25 फीसदी का इजाफा होगा।

उन्होंने कहा कि इन बेनेफिट्स और महंगाई भत्ता बढ़ने के चलते 24400 करोड़ रुपये का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. वाणिज्य मंत्री ने बताया कि अब केंद्रीय कर्मचारियों का ग्रेच्युटी में बढ़ोतरी हुआ है और अब उन्हें 25 लाख रुपये ग्रेच्युटी दिया जाएगा।

 

गुरुवार 7 मार्च 2024 को कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें महंगाई भत्ता को 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी करने का फैसला लिया गया है. सरकार के इस फैसले से 49 लाख के करीब केंद्रीय कर्मचारी और 68 लाख के करीब पेंशनधारक लाभांवित होंगे. मार्च महीने के वेतन में महंगाई भत्ता बढ़कर आएगा. साथ ही पिछले दो महीने का एरियर भी मार्च महीने के वेतन के साथ मिलने की उम्मीद है।

सरकार के पेंशनधारकों के महंगाई राहत को भी 46 फीसदी से बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया गया है. इस फैसले से 68 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

कैबिनेट ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी से जहां महंगाई से राहत मिलेगी वहीं 12868.72 लाख करोड़ रुपये का भार सरकार के खजाने पर आएगा. प्रेस रिलीज में बताया गया कि ये बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत किया गया है।

फिलहाल महंगाई भत्ता जनवरी से जून छमाही के लिए बढ़ा है. लेकिन लोकसभा चुनावोंों के बाद नई सरकार के गठन के बाद जुलाई से दिसंबर के लिए नई सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button