खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

छत्तीसगढ़ के 2 स्कूल सहित देशभर के 20 स्कूलों का CBSE ने मान्यता की रद्द, जानिए क्या है वजह?

सीबीएसई ने देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इन स्कूलों पर डमी छात्र और अयोग्य उम्मीदवारों का पंजीकरण करने के आरोप हैं। इसके अलावा रिकॉर्ड ठीक से नहीं रखने और कदाचार में संलिप्त इन स्कूलों पर गाज गिरी है…

 

नईदिल्ली (ए)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने देश के अलग-अलग राज्यों के 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन स्कूलों में नियम विरुद्ध आचरण करने के साथ-साथ कदाचार में लिप्त रहने के आरोप हैं। उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के अलावा केरल और उत्तराखंड के स्कूलों पर भी गाज गिरी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और असम के भी कई स्कूलों की मान्यता भी रद्द की गई है।

दिल्ली, पंजाब और असम के तीन स्कूलों की मान्यता को डाउनग्रेड यानी घटा दिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है, इनमें डमी छात्रों और अयोग्य उम्मीदवारों को दाखिला देने के प्रमाण मिले हैं। सचिव हिमांशु गुप्ता ने 22 मार्च को जारी बयान में कहा, क्या स्कूल संबद्धता और परीक्षा उपनियमों में निहित प्रावधानों और मानदंडों के अनुसार चल रहे हैं? यह जांचने के लिए देश भर के सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों में औचक निरीक्षण किया गया।

किन राज्यों के स्कूलों पर गिरी गाज
जिन स्कूलों की मान्यता रद्द की गई है इसमें एक केंद्र शासित प्रदेश (जम्मू-कश्मीर) भी शामिल है।

  • दिल्ली के पांच स्कूल
  • उत्तर प्रदेश के तीन स्कूल
  • केरल, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के दो-दो स्कूल
  • जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और असम के एक-एक स्कूल

तीन स्कूलों को डाउनग्रेड करने का फैसला
निरीक्षण के बाद जारी सीबीएसई के बयान के मुताबिक 10 राज्यों के 20 स्कूलों में पाया गया कि कुछ स्कूल डमी और अयोग्य छात्रों का पंजीकरण कराने के अलावा विभिन्न कदाचारों में लिप्त पाए गए। स्कूलों में रिकॉर्ड भी ठीक से नहीं पाए गए। गहन जांच के बाद 20 स्कूलों की मान्यता रद्द करने, जबकि तीन स्कूलों को डाउनग्रेड करने का फैसला लिया गया। सीबीएसई ने अभिभावकों से इन स्कूलों से सतर्क रहने की अपील भी की है।

सीबीएसई ने दिल्ली के इन पांच स्कूलों की मान्यता रद्द की

  • सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल, दिल्ली-81
  • नेशनल पब्लिक स्कूल, दिल्ली-40
  • चंद राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली-39
  • मैरीगोल्ड पब्लिक स्कूल, दिल्ली-39
  • भारत माता सरस्वती बाल मंदिर, दिल्ली-40

उत्तर प्रदेश के इन स्कूलों की मान्यता रद्द हुई

  • लॉयल पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश
  • ट्रिनिटी वर्ल्ड स्कूल, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश
  • क्रेसेंट कॉन्वेंट स्कूल, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश

राजस्थान के इन स्कूलों पर गिरी गाज

  • प्रिंस यूसीएच माध्यमिक विद्यालय, सीकर, राजस्थान
  • ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल, जोधपुर, राजस्थान

छत्तीसगढ़ के स्कूलों के नाम-

  • द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, रायपुर, छत्तीसगढ़
  • वाइकन स्कूल, विधान सभा मार्ग, रायपुर, छत्तीसगढ़

महाराष्ट्र में इन पर गिरी गाज-

  • राहुल इंटरनेशनल स्कूल, ठाणे, महाराष्ट्र
  • पायोनियर पब्लिक स्कूल, पुणे, महाराष्ट्र

केरल के इन दो स्कूलों की सीबीएसई मान्यता रद्द हुई-

  • पीवीज़ पब्लिक स्कूल, मलप्पुरम, केरल
  • मदर थेरेसा मेमोरियल सेंट्रल स्कूल, तिरुवनंतपुरम, केरल

इन सीबीएसई स्कूलों की मान्यता भी रद्द हुई-

  • करतार पब्लिक स्कूल, कठुआ, जम्मू-कश्मीर
  • साई आरएनएस अकादमी, दिसपुर, गुवाहाटी, असम
  • सरदार पटेल पब्लिक स्कूल, मिसरोड हुजुर, भोपाल, मध्य प्रदेश
  • ज्ञान ऐंस्टीन इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून, उत्तराखंड

सीबीएसई ने इन तीन स्कूलों की मान्यता को डाउनग्रेड किया-

  • श्रीराम अकादमी, बारपेटा, असम
  • द विवेकानंद स्कूल, नरेला, दिल्ली
  • श्री दासमेश सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल तलवंडी साबो, जिला बठिंडा, पंजाब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button