खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेंद्र शुक्ला ने अभद्र व्यवहार करने वाले और नशे में ड्यूटी करने वाले दोनो पुलिसकर्मियों को किया निलंबित

दुर्ग। बुधवार को दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला में कार्य में लापरवाही तथा अभद्र व्यवहार के मामले में मोहन नगर थाना में पदस्थ आरक्षक और नंदिनी नगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक को निलंबित कर लाईन हाजिर करने का आदेश जारी किया हैं। नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक छोटेलाल यादव और मोहन नगर थाना में पदस्थ आरक्षक जनार्दन सिंह पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

प्रधान आरक्षक कमांक-937 छोटे लाल यादव थाना नंदिनी नगर के द्वारा आवेदक उमेश कुमार जैन (30 वर्ष) निवासी सेमरिया गिरटोला को 24 और 26 मार्च को दूरभाष के माध्यम से अनावश्यक रूप से अभद्र व्यवहार एवं गाली गलौज कर पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने का कृत्य किया गया। इसकी रिकार्डिंग सहित पीड़ित ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी ने आज प्रधान आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग में सम्बद्ध किया है।

वही 25 मार्च को होली त्यौहार के अवसर पर कानून व्यवस्था हेतु 24 मार्च से थाना मोहन क्षेत्रांर्तगत संग्राम चौक उरला में आरक्षक क्रमांक-719 जनार्दन सिंह की फिक्स पाईंट ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी से आरक्षक गैरहाजिर पाया गया।

होली के दिन सीएसपी दुर्ग के द्वारा ड्यूटी में लगे बल को चेक किए जाने पर आरक्षक ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में पाया गया। जिस पर आरक्षक 719 जनार्दन सिंह के उक्त कृत्य के लिए उसे तत्काल प्रभाव से आज निलंबित कर रक्षित केन्द्र दुर्ग सम्बद्ध किया गया है। निलंबित आरक्षकों को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। देखे आदेश…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button