खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा: कहा- ED की ओर से जप्त पैसा गरीबों को मिलेगा

पीएम मोदी ने राजमाता अमृता रॉय से कहा कि पश्चिम बंगाल में ईडी की ओर से जब्त किया गया पैसा उन गरीब लोगों को मिलेगा, जिनसे लूटा गया था…

नईदिल्ली (ए)। 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने राजमाता अमृता रॉय के साथ फोन पर बात की। उन्होंने फोन कर राजमाता अमृता रॉय से कहा कि पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशाल (ED) की ओर से जब्त किया गया पैसा उन गरीब लोगों को मिलेगा, जिनसे लूटा गया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करने के लिए कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं कि गरीबों से लूटा गया पैसा उनके पास वापस आ जाए, जो भी संपत्ति और पैसा ईडी ने भ्रष्टाचारियों से जब्त किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ बीजेपी देश से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है, तो दूसरी तरफ सभी भ्रष्टाचारी एक-दूसरे को बचाने के लिए एक साथ आ गए हैं। पीएम ने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल राज्य में परिवर्तन के लिए मतदान करेगा।

बता दें कि बीजेपी ने 24 मार्च को लोकसभा चुनाव की पांचवी लिस्ट जारी करते हुए पश्चिम बंगाल की राजमाता अमृता रॉय को कृष्णानगर से उम्मीदवार बनाया है। वहीं, महुत्रा मोइत्रा एक बार फिर से पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में कृष्णा नगर से महुआ मोइत्रा और राजमाता अमृता रॉय के बीच मुकाबला रहेगा।

बीजेपी उम्मीदवार अमृता रॉय सौमिष चंद्र रॉय की पत्नी हैं, जो नादिया जिले के राजबाड़ी के 39वें वंशज हैं। राजमाता ने 20 मार्च को बीजेपी में शामिल हुई थीं। पांच दिन बाद ही बीजेपी ने उनकी उम्मीदवारी घोषित कर दी। अमृता रॉय का सियासी सफर सीधे लोकसभा चुनाव लड़ने के साथ शुरू होगा।

PM ने बंगाल के नदिया जिले की कृष्णानगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही BJP प्रत्याशी कृष्णानगर राजघराने की राजमाता अमृता राय से बातचीत की। राजमाता के खिलाफ TMC ने महुआ मोइत्रा को उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में ED ने गरीबों से लूटी गई करीब 3000 करोड़ की संपत्तियां अटैच की है जिसे उन्हीं गरीबों को वापस लौटाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button