दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग RPF ने पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस में पकड़ा दो संदिग्ध थैला, 6 लाख रूपये का गांजा बरामद

दुर्ग। लोकसभा चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर चलाये जा रहे प्री इलेक्शन सीजर अभियान के तहत मुखबीर की सूचना के आधार पर रेसुब पोस्ट दुर्ग प्रभारी एस. के. सिंहा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सनातन थानापति, स.उ.नि. आर.के. मिश्रा, प्र.आ. एन.के. राजपूत, आरक्षक एस. आर. मीणा, प्र.आ. व्ही. सी. बंजारे , आरक्षक गिरिराज मीणा की टीम द्वारा गाड़ी संख्या 12843 पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस के सामान्य कोच में दो राजश्री पान मसाला थैला में मादक पदार्थ गांजा होने की सूचना पर अटेंड किए।

जहां 02 उक्त थैला लावारिस हालत में मिला आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री का नहीं होना पाया गया।

जिसे रेलवे स्टेशन दुर्ग के प्लेटफार्म नंबर 02 नागपुर छोर से उतारकर दोनों थैला के अंदर रखे कुल 18 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 30 किलोग्राम जिसका अनुमानित कीमत 6,00,000/- रू (छः लाख रू.) है मिला।

जिसे एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत् जप्ती की कार्यवाही कर संपूर्ण कागजात के साथ जीआरपी चौकी दुर्ग को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द किया गया।

जीआरपी चौकी दुर्ग द्वारा अज्ञात के विरूद्ध अपराध क्रमांक 00/24 दिनांक 27.03.24 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button