दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

होलिका दहन के दिन नानी घर जा रही नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत जेवरा सिरसा पुलिस चौकी ने होलिका दहन के दिन नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी थी, घटना दिनांक से ही  आरोपी फरार था जिसे गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई कर रही है।

जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे ने बताया कि थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की (17) होलिका दहन के दिन घर के पास ही रहने वाली अपनी नानी के घर पैदल ही जा रही थी. रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती अपने घर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद जब नाबालिग लड़की अपनी नानी के घर पहुंचकर पूरी घटना अपने परिजनों को बताई।

नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद से ही जेवरा सिरसा पुलिस आरोपी को तलाश रही थी. घटना को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार था. जिसे पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 169/24 धारा 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

आरोपी नाम: रोहित मरई पिता मंगल, उम्र 25 वर्ष, पता सिरसाखुर्द, जेवरा सिरसा, दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button