दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदान तिथि के पूर्व सभी खामियों को दुरुस्त करने के दिए निर्देश

दुर्ग। दुर्ग में 7 मई को लोक सभा चुनाव की तैयारियॉँ तेज,नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आज आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने उपआयुक्त मोहेंद्र साहू के साथ सुराना कॉलेज एवं चंद्रशेखर आजाद स्कूल के मतदान केंद्र में पहुँचकर मतदान पूर्व दीवारों पर लिखे ( लिखन ) वॉल पेंटिंग सहित आदि का अवलोकन किया।नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 224 मतदान केन्द्र है,जिसमे लगभग 75 परिसर में 224 मतदान केंद्र है।जिसमे आयुक्त ने सुराना कालेज के 3 मतदान केंद्र व चंद्रशेखर स्कूल 6 मतदान का अवलोकन कर वॉल राइटिंग के साथ-साथ मतदान केंद्रों में टॉयलेट,पेयजल, रैंप, नागरिको के लिए छाया सहित साफ सफाई के अलावा मूलभूत सुविधाओं के लिए मौजूद संबंधित राजस्व निरीक्षक नारायण सिंह यादव से जानकारी रिपोर्ट मांगी।

उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं दुर्ग जिला निर्वाचन अधिकारी के दिशा निर्देशों का अनुपालन करें। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर आयुक्त द्वारा पहुंचकर मतदान केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मतदान से पूर्व ही सभी केंद्रों पर खामियों को दुरुस्त किया जाए।

मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युवा एवम महिला मतदान केंद्रों को भव्य रूप से सजाया जाए। इस दौरान उन्होंने राजस्व निरीक्षक से संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी मतदान से पूर्व सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करें।

आयुक्त पंहुचे पोलसाय तालाब के निरीक्षण करने,दिए प्रतिदिन सफाई करने के निर्देश: आयुक्त ने निगम स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता विकास दमाहे व अमला के साथ तालाबों के निरीक्षण करने पंहुचे। नगर निगम क्षेत्र के तालाबों को संवारने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत आज पोलसाय पारा तालाब की साफ सफाई के निर्देश अधिकारी को दिए।सोमवार को निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने पोलसायपारा तालाब एवं क्षेत्र सहित स्टेशन रोड का निरीक्षण कर जायजा लिया।

उल्लेखनीय है कि आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दुर्ग निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले तालाबों को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को दिए हैं। आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने वार्ड क्रमांक 27 पोलसायपारा तालाब परिसर पहुंचे।वहां उन्होंने तालाब के आसपास के पूरे परिसर की सघन सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

उन्होंने कहा तालाब परिसर के आस पास विशेष सफाई कर पौधे लगाए ताकि पौधे बड़े होकर छांव प्रदान करे।उन्होंने प्रतिदिन शहर क्षेत्र के सभी तालाबो के आसपास के पूरे परिसर की सघन सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा तालाबो की साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखें ताकि घूमने आने वालों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। लोग यहां घूमने के लिए आ सकें।सफाई को लेकर लोगों से फीडबैक भी लिए।

आयुक्त ने तालाब के निरीक्षण के दौरान घूमने आए हुए लोगों से भी सफाई को लेकर चर्चा की और फीडबैक लिया। लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या यहां नियमित रूप से सफाई की जाती है।वहीं लोगों की शिकायत पर उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि सड़क किनारे विद्युत पोल सहित चौक चौराहो से अवैध बैनर,पोस्टर निकलवाये साथ ही आयुक्त ने कहा कि नालियों की गैंग लगाकर सफाई कराई जाए। दुकानदार द्वारा गंदगी फैलाने वालों से जुर्माना की कार्रवाही भी किया जाये।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि सड़क किनारे वार्डो के भीतर सरकारी सड़क पर भवन निर्माण सामग्री या मलबा सड़क पर डाला तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा बल्कि सामग्री को जब्त कर जुर्माना लगाया जाएगा।भवन निर्माण सामग्री डालकर सड़क को घेरने वाले स्थानों को चिन्हित करने का काम भी कर्मचारियों को सौंपा गया। किसी का घर टूट रहा हो या फिर नए निर्माण हो रहे हो तो मलबे और भवन निर्माण सामग्री को सड़क पर डाल दिया जाता है।

आमतौर पर यह नजारा शहर की हर गली और सड़क पर मिल जाती है। सड़क को अपनी प्रापर्टी समझने वालों के लिए निगम अब सख्ती से कार्रवाही करेंगी। निगम ने साफ हिदायत दी कि सड़क पर मलबा या भवन निर्माण सामग्री मिले तो शुल्क वसूला जाए। निरीक्षण के दौरान राजू सिंह स्वास्थ्य विभाग अमल भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button