दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जनरल बोगी में गांजा तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार, 4 बैग में 39 किलो गांजा जप्त

भिलाई 3। पुलिस अधीक्षक रेल रायपूर जे०आर0 ठाकुर, आरपीएफ कमांडेंड संजय गुप्ता के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ट्रेनों में अवैध रूप से नशीलापदार्थ परिवहन की रोकथाम हेतु ट्रेनों की एवं रेल्वे परिक्षेत्र में सघन चेकिंग कर अधिक सेनअधिक कार्यवाही करने के निर्देश के पालन में जीआरपी एवं आरपीएफ बीएमवाय चरोदा द्वारा पिछले कई दिनों से लगातार चेकिंग अभियान चलाई जा रही थी।

चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म न0-02 रेल्वे स्टेशन पावर हाउस में अवैध रूप से मादक पदार्थगांजा उड़िसा से ट्रेन नंo-12843 पूरी- अहमदाबाद एक्सप्रेस के पीछे जनरल बोगी में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहे

आरोपी सामुऐल मांझी पिता मुदुरा मांझी उम्र 27 वर्षपता ग्राम पारिमा पदमपुर जिला रायगढ़ा (उड़िसा) को 04 पीट्ठू बैग में रखे मादक पदार्थगांजा के साथ रेल्वे स्टेशन पावर हाउस में ट्रेन से उतारकर कार्यवाही किया गया।

प्रत्येक बैग में 01-01 पैकेट कुल 04 पैकेट वजनी 39 किलो 200 ग्राम कीमती 784,000/- का जप्तकर आरोपी के विरूद्ध धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत् गिरफ्तार कर विशेष एनडीपीएस न्यायालय दुर्ग पेश किया गया।

नाम आरोपी : सामुऐल मांझी पिता मुद्रा मांझी उम्र 27 वर्ष पता ग्राम पारिमा थाना पदमपुर जिला रायगढ़ा (उड़िसा)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button