खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चाईल्ड पोर्नोग्राफी पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 48 घंटे के भीतर 11 मामलों में एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी मटेरियल अपलोड करने वाले हो जाएं सावधान…सोशल मीडिया तीसरी आंख की सतत निगरानी में है…आरोपीयों द्वारा महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर किया गया था अपलोड…

बिलासपुर। भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एन.सी.आर.बी. द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जा रही है।

जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर सायबर सेल बिलासपुर से आरोपीयों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/विडियों अपलोड हुई हैं।

उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपीयों के मोबाईल को जप्त किया गया है।

सायबर टीप लाईन के साथ प्राप्त सीडी में उक्त विडियों की जांच की गई। जांच पर आरोपीयों के विरूद्ध उक्त प्रकरण की फोटो / विडियों का अपलोड होने की घटना का पुष्टी होना पाये जाने से सभी 11 प्रकरणों में आरोपीयों के विरूद्ध आईटी एक्ट के अपराध पंजीबद्व कर कार्यवाही किया गया है।

3 सिविल लाइन, 3 सरकंडा,2 कोनी, 1 तारबाहर,1 कोतवाली, और 1 मामला सिरगिट्टी में दर्ज…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button