खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

2 हार्डकोर ईनामी सहित 7 नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक सहित अन्य सामाग्री बरामद

2 हार्डकोर ईनामी सहित 7 नक्सलियों को गिरफ्तार करने में मिली बड़ी सफलता… दो नक्सली पर छग शासन द्वारा पदो के अनुरूप 1-1 लाख रूपये का ईनाम है घोषित…गिरफ्तार नक्सलियों से भारी मात्रा में विस्फोटक सामाग्री किया गया बरामद…

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), साकेत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ छ0ग0 सेक्टर रायपुर, कमलोचन कश्यप, उप पुलिस महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, अरविंद राय, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक जिला सुकमा, विजय प्रताप, कमाण्डेन्ट 201 कोबरा वाहिनी, पुष्पेन्द्र कुमार, कमाण्डेन्ट 206 कोबरा वाहिनी के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा, आकाश राव गिरेपूंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंटा के पर्यवेक्षण में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में जगरगुण्डा एरिया कमेटी के नक्सलियों की लगातार उपस्थिति की आ-सूचना पर दिनांक 07.05.2024 को जिलाबल, डीआरजी एवं 201, 206 वाहिनी कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी अलग-अलग टीम तैयार कर नक्सल विरोधी अभियान हेतु ग्राम चिन्नाबोड़केल, रायगुड़ा, पेद्दाबोड़केल, तुमालपाड़, तिम्मापुरम व आसपास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।

अभियान के ग्राम चिन्नाबोड़केल के जंगल पहाड़ी के पास कुछ सादे वेश-भूषा धारण कर हाथों में संदिग्ध वस्तु लिए हुए कुछ व्यक्तियों के द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने एवं छिपने लगे, घेराबंदी कर जिनमें से 07 संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम क्रमशः 01. हेमला भीमा पिता स्व. आयतु (चिन्नाबोड़केल आरपीसी डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी 01 लाख रूपये) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिन्नाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 02. माड़वी बोज्जी पिता स्व. दुला (ग्राम चिन्नाबोड़केल डीएकेएमएस अध्यक्ष ईनामी 01 लाख रूपये)उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिन्नाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 03. कुहराम बोज्जा पिता हुंगा (चिन्नाबोड़केल मेडिकल टीम सदस्य) उम्र लगभग 35 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिन्नाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 04. माड़वी सुक्का पिता स्व. माड़वी मुडा (ग्राम चिन्नाबोड़केल डीएकेएमएस सदस्य) उम्र 38 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिन्नाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 05. लेकाम रामा पिता स्व. आयतु (ग्राम चिन्नाबोड़केल संघम सदस्य) उम्र 36 वर्ष जाति मुरिया निवासी चिन्नाबोड़केल थाना चिंतलनार जिला सुकमा, 06. माड़वी नरसा पिता स्व. कोना (रायगुड़ा डीएकेएमएस सदस्य) उम्र 32 वर्ष जाति दोरला निवासी रायगुड़ा थाना चिंतलनार जिला सुकमा एवं 07. कुहराम धुरवा पिता स्व. हंादा (तुमालपाड़ मिलिशिया सदस्य) उम्र 28 वर्ष निवासी तुमालपाड़ थाना चिंतलनार जिला सुकमा का होना तथा नक्सल संगठन में उपरोक्त पदों पर कार्य करना बताया गया।

पूछताछ पश्चात उपरोक्त व्यक्तियों के कब्जे में रखे थैलों की चेकिंग करने पर हेमला भीमा से 01 नग पाईप बम, कुहराम बोज्जा से कोर्डेक्स वायर, माड़वी सुक्का से 03 नग बीजीएल सेल, माड़वी बोज्जी से 05 नग डेटोनेटर, लेकाम मासा से 02 नग बीजीएल सेल एवं 01 गन कैमरा फ्लेश, माड़वी नरसा से पॉलिथीन में बारूद लगभग 100 ग्राम, 01 बंडल बिजली वायर, कुहराम धुरवा से कोडेक्स वायर, 07 नग इलेक्ट्रिक स्वीच, 13 नग पेसिंल सेल बरामद किया गया।

उक्त बरामद विस्फोटक सामाग्री को रखे जाने के संबंध में पूछने पर बड़े नक्सली कमाण्डरों के कहने पर सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से रखना बताये। उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने से सभी नक्सलियों के खिलाफ थाना चिंतलनार में अपराध क्रमांक 04/2024 धारा 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए दिनांक 07.05.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर आज दिनांक 08.05.2024 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button