दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक DSP सतीश ठाकुर ने कॉलेज स्टूडेंट्स को “फॉलो गुड हेबिटस” अभियान 21 डे चैलेंज से अवगत कराया

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन में  सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा चलाये जा रहे “फॉलो गुड हेबिटस” अभियान के तहत 21 डे चैलेंज की जानकारी जागरूकत कार्यक्रम के माध्यम से दी गई।

आज दिनांक को उक्त अभियान के तहत सतीष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा सीएसआईटी कॉलेज पुलगांव में उपस्थित छात्र/छात्राओं शिक्षकगण, सीआईएसएफ कैम्प सेक्टर 03 में उपस्थित जवानों तथा स्पर्श ऑटो मोबाईल के स्टॉफ को यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा।

इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शराब पीकर वाहन न चलाने एवं मोबाईल से बात करते हुए वाहन न चलाने हेतु अपील की गई क्योंकि ये दोनो सडक दुर्घटना कारणों के मुख्य कारण है।

इसी प्रकार यातायात के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के द्वारा नेशनल हाईवे एवं सेंटर एवेन्यू मार्ग में बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चालको को समझाईस देते हुए 21 दिन का चैलेंज स्वीकार करवाया गया और अंदर एक अच्छी आदत सुमार करने अपील की गई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button