खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

भारतीय टीम के कोच बनने ये दो विदेशी खिलाड़ी दावेदार, IPL में कोचिंग करते हैं दोनों दिग्गज

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया कोच मिलेगा. अब एक रिपोर्ट अनुसार रिकी पोंटिंग भी टीम इंडिया के अगले बनने की दौड़ में शामिल हो सकते हैं…

नईदिल्ली (ए)। राहुल द्रविड़ का टीम इंडिया के हेड कोच के पद पर कार्यकाल जून महीने में समाप्त होने वाला है. द्रविड़ ने इच्छा जताई थी कि वे कोचिंग जॉब छोड़ना चाहते हैं, ऐसे में टीम को नया कोच मिलने की कवायदें तेज हो गई हैं. नए कोच के विकल्प के तौर पर BCCI ने ना केवल भारत बल्कि विदेशी कोच होने के विकल्प को भी खुला रखा है. अब रेव स्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI ने रिकी पोंटिंग से कोच पद के संबंध में संपर्क साधा है।

बता दें कि पोंटिंग के अलावा न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टीफन फ्लेमिंग को भी मुख्य कोच के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है. जून के अंत में राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद, यानी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उपरांत भारतीय टीम एक नए कोच के अंडर खेलती दिखाई देगी।

रिकी पोंटिंग और स्टीफन फ्लेमिंग अभी टीम इंडिया के कोच बनने की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं. बता दें कि उनसे पहले गैरी कर्स्टन और जॉन राइट के अंडर भारतीय टीम ने खूब सफलता प्राप्त की है. हमने आपको बताया कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जून महीने के अंत में समाप्त हो जाएगा।

वहीं नए कोच का कार्यकाल 1 जुलाई, 2024 से लेकर 31 दिसंबर, 2027 तक रहेगा. इसका अर्थ है कि नए कोच पर जिम्मेदारी होगी कि वह 2027 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मजबूत भारतीय टीम तैयार करे. याद दिला दें कि द्रविड़ का कार्यकाल पिछले साल ही समाप्त होने वाला था, लेकिन वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के बाद उनके कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ा दिया गया था. BCCI ने हेड कोच पद के लिए आवेदन लेने शुरू कर दिए हैं और आवेदन के लिए आखिरी तारीख 27 मई रखी गई है।

रिकी पोंटिंग की बात करें तो वे साल 2018 से ही IPL में दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग कर रहे हैं. रिकी पोंटिंग वनडे क्रिकेट में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को 2 बार वर्ल्ड चैंपियन बना चुके हैं. उनके कप्तान रहते ऑस्ट्रेलिया ने 2003 और 2007 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी. दूसरी ओर स्टीफन फ्लेमिंग 2009 से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच बने हुए हैं और उनका कोचिंग अनुभव टीम इंडिया के बहुत काम आ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button