दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुमीत बाजार के संचालक को सड़क पर बेवजह पानी बहाना पड़ा महँगा, भरना पड़ा नगर निगम को 2 हज़ार का जुर्माना

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुमीत बाजार परिसर पोलसायपारा संचालक द्वारा लगातार सड़क पर पानी बहाने से परेशान लोगो ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर से शिकायत की। उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाही के निर्देश दिये। नगर निगम अधिकारियों द्वारा शिकायत को ध्यान में रखते हुए सुमीत बाजार परिसर का निरीक्षण कर पाया गया कि संचालित सुमीत बाजार परिसर के कूलरों का पानी की निकासी को आवागमन सड़क क्षेत्र में प्रवाहित किया जा रहा है।

जिससे सड़क में पानी का जमाव हो रहा है एवं आवाजाही बाधित हो रही है। निगम द्वारा नोटिस के माध्यम से सुमित बाजार के संचालक को कूलरों के पानी निकासी की समुचित व्यवस्था किये जाने के लिए अवगत कराया गया था परंतु नोटिस का असर नही हुआ।

नोटिस को किया अनदेखा तो निगम अधिकारियों ने आज निरीक्षण कर 2 हज़ार रुपये का जुर्माना की कार्यवाही गई है।आपको बता दे कि निगम द्वारा 24 घंटे के भीतर उक्त कूलरो के पानी की निकासी को सड़क से हटाकर अन्यंत्र समुचित व्यवस्था कर नगर पालिक निगम कार्यालय को सूचित करेंगे ताकि राहगीरों को आवागमन में परेशानी ना हों।

कार्रवाही के मौके पर सहायक अभियंता गिरीश दीवान, राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, सहायक भवन अधिकारी विनोद मांझी,सफाई दरोगा सुरेश भारती के अलावा टीम अमला मौजूद रहें। नोटिस का असर नहीं,निगम ने की कार्रवाही,सुमीत बाजार के संचालक को सड़क पर बेवजह पानी बहाना महँगा पड़ा। जिसके एवज मे संचालक को 2 हज़ार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button