खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

धमाकेदार जीत के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने जनता का जताया आभार, पीएम मोदी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में एसकेएम ने 32 विधानसभा सीटों में से 31 सीटें जीतीं…

सिक्किम (ए)। सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व वाली सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की है। एसकेएम का सीधा मुकाबला सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) से था। एसडीएफ सिर्फ राज्य की एक सीट ही जीत सकी है। वहीं भाजपा-कांग्रेस यहां अपना खाता तक नहीं खोल पाईं।

सिक्किम विधानसभा के आम चुनाव, 2024 के लिए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 73 के तहत विधिवत संविधान अधिसूचना सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के मुख्य निर्वाचन अधिकारी डी आनंदन, आईएएस और भारत के निर्वाचन आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे द्वारा सौंपी गई।

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने सिक्किम विधानसभा चुनाव में क्लीन स्वीप दी है। प्रचंड जीत के बाद सीएम प्रेम सिंह तमांग ने कहा कि हम अगले पांच वर्षों में उन सभी वादों को पूरा करेंगे, जो हमने चुनाव के दौरान जनता से की है। मैं अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने काफी कड़ी मेहनत की। मैं जनता को भी धन्यवाद देता हूं कि उन्हें राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव में भागीदारी की। उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय स्तर पर एनडीए सरकार बनेगी। एनडीए चार सौ के आकड़े को पार करेगा।

सिक्किम के मुख्यमंत्री और सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) सुप्रीमो पीएस तमांग ने सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) के सोमनाथ पौडयाल को 7,044 मत से हराकर रविवार को रहेनोक विधानसभा सीट जीत ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख प्रेम सिंह तमांग को विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी की जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह सिक्किम की प्रगति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button