छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ खेलते 15 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, नगदी रकम 2,.23 लाख रूपये व 03 कार एवं 05 मोटर साइकिल जप्त

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा सभी को अवैध जुआ/सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में थाना मंदिर हसौद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चंदखुरी में कुछ व्यक्ति कोल्हान नाला के पास जुआ खेल रहे हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही व घेराबंदी कर जुआ खेलते 15 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,23,200/- रुपए, 52 पत्ती ताश, 17 नग मोबाइल फोन एवं 03 कार व 05 मोटर साइकिल जुमला कीमती लगभग 9,93,200/- रूपये जप्त किया गया।

जुआरियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 440/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) का अपराध पंजीबद्ध करने के साथ ही सभी जुआरियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: 1 रिंकू सिसोदिया पिता किशन सिसोदिया उरला

2 सचिन जैन पिता अशोक जैन समता कॉलोनी रायपुर

3 राधेश्याम यादव गीता गोविंद यादव गुढ़ियारी रायपुर

4 हेमंत साहू पिता धनेश साहू निमोरा धरसीवा रायपुर

5 डाकवरनाथ घृतलहरे पिता मनराखनउरला रायपुर

6 राजू साहू पिता धनेश साहू गुढ़ियारी रायपुर

7 शुभम साहू पिता बाबूलाल साहू खमतराई रायपुर

8 रामायण सिंह पिता शुभम किशोर खमतराई रायपुर

9 मोहित मन्हरे पिता पति राम मन्हारे सरी खेड़ी रायपुर

10 ईश्वर दास मानिकपुरी पिता मोहन दास सिमगा बलौदा बाजार

11 महेश्वर निषाद पिता आजू राम धारसीवा रायपुर

12 बलराम को सरिया पिता केशव राम टीकरापारा रायपुर

13 दीपक कोसले पिता बैसाखूराम खमतराई रायपुर

14 कांता वर्मा पिता विमल वर्मा खरोरा रायपुर

15 लक्ष्मीकांत वर्मा पिता चौतराम वर्मा चंद्रपुरी बस्ती मंदिर हसौद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button