छत्तीसगढ़फीचर्ड

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से दिया इस्तीफा, कहा- मैं देश के सबसे बड़े पंचायत में जा रहा हूँ

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। श्री अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह को अपना इस्तीफा सौंपा है। इस मौके पर पूर्व सांसद सुनील सोनी, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद है।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि राष्ट्रिय स्तर पर बृजमोहन अग्रवाल को मौका मिलेगा। दिल्ली में जाकर छत्तीसगढ़ की समस्याओं को विशेष रूप से रखेंगे। कांग्रेस के स्वागत है वाले बयान पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार की बयानबाजी आ रही है, मुझे लगता है उनके पास कोई मुद्दा नहीं है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव में रायपुर से पार्टी के उम्मीदवार बृजमोहन अग्रवाल ने भारी अंतर के साथ जीत हासिल की थी। और कांग्रेस के प्रत्याशी विकास उपाध्याय को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया था। बृजमोहन अग्रवाल देशभर में 8वे नंबर पर सबसे ज्यादा मतों से विजयी होने वाले प्रत्याशी है। वहीँ मोदी केबिनेट में उनके मंत्री बनने के को लेकर चर्चाएं हो रही थी, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने बिलासपुर सांसद को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया, वहीं बृजमोहन अग्रवाल ने अब विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है, वे वर्तमान में सांसद है, और आगे भी बने रहेंगे।

बृजमोहन अग्रवाल के विधायक पद से इस्तीफा देने के साथ ही विधानसभा उप चुनाव और साय केबिनेट में शिक्षा मंत्री का पद रिक्त हो चुका है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा निश्चित रूप से यह क्षण भावुक क्षण है। प्रदेश की जनता, कार्यकर्ता, साथ में रहे विधायक सब के लिए मुश्किल क्षण है। छत्तीसगढ़ की जनता को कहना चाहता हूँ कि उनका मोहन वैसा ही काम करेगा और इतने सालों में विधानसभा में काम करते हुए मेरे काम से, व्यवहार से किसी को कष्ट हुआ है, उसके लिए मैं माफ़ी मांगता हूँ। मैं इस नई पारी के लिए सबका प्रेम, आशीर्वाद और अपनेपन की उम्मीद करता हूँ। इसी भावना के साथ सांसद के रूप में मैं देश के सबसे बड़े पंचायत में जा रहा हूँ।

सांसद अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने सांसद का चुनाव लड़वाया है, तो सोच समझकर लड़ाया होगा। मुख्यमंत्री के अधिकारों में है कि वह वो 6 महीने तक मंत्री रख सकते हैं। यह कहकर बृजमोहन ने मंत्री पद पर बने रहने की अपनी इच्छा जता दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button