दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

210 पदों के लिए 5 जुलाई को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 11 जुलाई तक आमंत्रित

दुर्ग। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग द्वारा जिले में नियोजक द्वारा उपलब्ध 210 रिक्त पदों को भरने के लिए प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 5 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में किया जाएगा।

प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक बेसिक एनर्जी प्राईवेट लिमिटेड द्वारा फिटर के 25, इलेक्ट्रीशियन के 15, लेबर के 15, मेसन के 20, कारपेंटर के 10, बार बेंडर के 15, गैस कटर के 10, स्ट्रक्चर वेल्डर के 10, हेल्पर के 30, असिस्टेंट ऑपरेटर के 10, ग्राईंडर के 15, स्ट्रक्चर फिटर 15, रिगर के 10, स्टोर ऑफिसर के 10, ट्रेनी एक्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उप संचालक आर.के.कुर्रे के अनुसार इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण एवं अंकसूची, पहचान पत्र (मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड, ड्रायविंग लाइसेंस, राशन कार्ड) रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग.निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित हो सकते हैं। पदों, योग्यता, आयु एवं अनुभव से संबंधित जानकारी आवेदक प्लेसमेंट कैम्प स्थल पर प्राप्त कर सकते हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन 11 जुलाई तक आमंत्रित: एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। नियुक्ति हेतु आवेदन 11 जुलाई 2024 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक जमा किया जा सकता है।

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग ग्रामीण से प्राप्त जानकारी अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र बोरई केन्द्र क्रमांक 04 ग्राम पंचायत बोरई के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद की भर्ती की जानी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button