छत्तीसगढ़फीचर्ड

लड़की से होटल में जबरदस्ती दुष्कर्म करने और फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर 5.22 लाख रुपए लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

युवक ने फोटो वायरल करने कि धमकी देकर ब्लेकमेल कर पीडिता से 5,22,860 रूपये अनालाईन लेकर किया दुष्कर्म आरोपी को तारबाहर पुलिस ने चंद घंटो में किया गिरफ्तार…पीडिता का आरोपी युवक के साथ मसूरी घुमने के दौरान एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ जान पहचान…

बिलासपुर। दिनांक 27.07.2024 को पीडिता थाना उपस्थित आकर आरोपी अमित तिवारी बरेली उत्तरप्रदेश के विरूद्ध जुलाई वर्ष 2023 से अब तक कई बार बिलासपुर आकर बिलासपुर के नटराज होटल में लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने एवं मोबाईल में लिये हुये फोटो दिखाकर बदनाम करने ब्लेकमेल कर 5,22,860/ रूपये आनलाईन ट्राजेक्शन करने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी का बिलासपुर आने व कोनी क्षेत्र के एक होटल में रूके होने व लोकेशन के आधार पर आरोपी अमित तिवारी उर्फ अंकुर पिता राजेन्द्र तिवारी उम्र 26 साल सा. वाई/55 वार्ड नंबर48 शिव मंदिर के पास शास्त्री नगर थाना प्रेमनगर बरेली उत्तरप्रदेश को हिरासत में लिया गया।

जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है महिला विरूद्ध अपराधों में बिलासपुर पुलिस द्वारा जीरो टोलरेंस नीति अपनाते हुए आरोपियों के विरूद्ध सख्त-से-सख्त कार्यवाही की जा रही है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी, उप निरीक्षक श्रवण टण्डन एवं आरक्षक भागीरथी गेंदले, मोहन कोर्राम, म.आर.लक्ष्मी पोर्ते का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीः- अमित तिवारी उर्फ अंकुर पिता राजेन्द्र तिवारी उम्र 26 साल सा. वाई/55 वार्ड नंबर 48 शिव मंदिर के पास शास्त्री नगर थाना प्रेमनगर बरेली (उत्तरप्रदेश)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button