खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

धान की अवैध खरीदी के मामले में सहायक समिति प्रबंधक और दो ऑपरेटर निलंबित

रायपुर। रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के बरगढ़ के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक समिति प्रबंधक शिवकुमार डनसेना, कम्प्यूटर आपरेटर भोलाराम जायसवाल, एवं कम्प्यूटर आपरेटर शेषकुमार जायसवाल को अवैध धान खरीदी की शिकायत सही पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है।

उप आयुक्त सहकारिता श्री चंद्रशेखर जायसवाल ने बताया कि उक्त तीनों के संबंध में यह शिकायत मिली थी कि इन्होंने षड्यंत्र कर अपने परिवार के सदस्यों के नाम फर्जी पंजीयन करने तथा मृत व्यक्तियों के नाम से भूमिहीन व्यक्तियों का फर्जी कृषक पंजीयन कर, फर्जी रूप से धान विक्रय कर शासन को आर्थिक हानि पहुंचाई है। इस शिकायत की जांच में मामला सही पाए जाने पर उक्त तीनों कर्मचारियों के निलंबन की कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 551.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज: राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 551.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 30 जुलाई सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1325.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 205.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 333.2 मिमी, बलरामपुर में 468.9 मिमी, जशपुर में 362.8 मिमी, कोरिया में 346.7 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 372.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

इसी प्रकार, रायपुर जिले में 479.2 मिमी, बलौदाबाजार में 630.7 मिमी, गरियाबंद में 614.5 मिमी, महासमुंद में 432.8 मिमी, धमतरी में 626.7 मिमी, बिलासपुर में 537.5 मिमी, मुंगेली में 561.0 मिमी, रायगढ़ में 417.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 253.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 499.1 मिमी, सक्ती में 380.4 कोरबा में 618.2 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 491.3 मिमी, दुर्ग में 352.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।

कबीरधाम जिले में 454.0 मिमी, राजनांदगांव में 638.6 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़चौकी में 733.4 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 424.2 मिमी, बालोद में 722.9 मिमी, बेमेतरा में 344.8 मिमी, बस्तर में 673.6 मिमी, कोण्डागांव में 652.3 मिमी, कांकेर में 845.2 मिमी, नारायणपुर में 727.0 मिमी, दंतेवाड़ा में 771.6 मिमी और सुकमा जिले में 895.3 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button