छत्तीसगढ़फीचर्ड

ASP अनिल सोनी ने घायल गाय की मदद के लिए दिखाई इंसानियत: स्वयं रुककर की मदद, मौके पर वेटनरी डॉक्टर को बुलाया और कराया इलाज

जशपुर। जशपुर पुलिस इन दिनों गौवंशो को लेकर काफी सजग दिखाई दे रही है एसपी शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन में एक तरफ लगातार गौवंश तस्करो पर कड़ी कार्रवाई कर रही है तो वहीं दूसरी ओर सड़क पर घायल पड़े गौवंश के इलाज के लिये एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी स्वयं मानिटरिंग करते नजर आए।

बीती रात थाना सिटी कोतवाली के अंतर्गत हनुमान मंदिर मेन रोड पर एक अज्ञात वाहन द्वारा एक गाय को ठोकर मार दी गई। ठोकर लगने के कारण गाय सड़क पर ही गिर गई और वहां से गुजरने वाले राहगीरों ने इसे नजरअंदाज कर दिया।

इस दौरान लगभग 7:30 बजे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी का वाहन उसी रास्ते से गुजर रहा था। उनकी नजर सड़क पर गिरी पड़ी गाय पर पड़ी। बिना समय गंवाए उन्होंने अपने वाहन को रुकवाया और खुद ही गाय की मदद के लिए आगे बढ़े।

अति. पुलिस अधीक्षक ने मौके पर वेटनरी डॉक्टर को बुलाया और गाय का इलाज कराया। डॉक्टरों की तत्परता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की मानवीयता की बदौलत गाय को तुरंत उपचार मिला और उसकी हालत में सुधार आया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी की पहल ने न सिर्फ एक घायल जानवर को बचाया, बल्कि समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण भी पेश किया है। उनकी इस मानवीयता और सेवा भावना की सराहना पूरे शहर में की जा रही है।

यह घटना साबित करती है कि इंसानियत आज भी जिंदा है और सही समय पर सही कदम उठाने से किसी की जान बचाई जा सकती है। इस दौरान एडिशनल एसपी के साथ रीडर मुकेश झा सिटी कोतवाली के पुलिसकर्मी एवं आम लोगों ने भी सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button