छत्तीसगढ़फीचर्ड

कृषि दवाई विक्रेताओं से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग कृषि दवाई दुकान से 33 लाख रुपए से अधिक की राशि लेकर हुआ था फरार

आरोपी द्वारा चारों बिल का पैसा जमा नही करने पर दुकान संचालक ने 9 जनवरी को फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया पर कोई बात नही हो पाया…

धमतरी। किसान संसार कृषि दवाई दुकान के संचालक विश्वनाथ चन्द्राकर के पास रामकेय काप साईस साल्युसन प्रालि. (कोर्टवा कृषि दवाई) कंपनी का डीलरशिप है। जिसका मुख्यालय दिल्ली एवं रायपुर में कार्यालय है। कंपनी डीलर सर्पोर्ट के लिए दो वर्ष पूर्व एसआईओ पोस्ट पर कोर्टवा कंपनी ने आशुतोष सिंह पिता शिवा सिंह पता मुकंदपुर तहसील तरबंज जिला गोंडा उत्तरप्रदेश को कुरूद में नियुक्त किया था।

जो दवाई दुकान एवं अन्य दुकानों में भी कोर्टवा कंपनी दवाई का प्रचार प्रसार करता था, साथ ही दुकान से कृषि दवाई ले जाने का काम करता था एवं कृषि दवाई जो दुसरे दुकानों एवं स्वयं के नाम पर लेकर रिलेटरों को देता था।
उसका पैसा भी दुकान में लाकर जमा करता था।

जो की आशुतोष सिंह अपने नाम पर विगत 28 दिसंबर 2023 को अलग-अलग चालान बिल पर 527405/- रूपए की कृषि दवाई दिनांक 9 जनवरी 2024 को 371799/- रूपए की कृषि दवाई एवं दिनांक 8 जनवरी 2024 को ओम टेडर्स बसना के नाम पर 2043008/- रूपए की कृषि दवाई कुल 3348611/- रूपए की कृषि दवाई दुकान से लेकर फरार हो गया।

आरोपी द्वारा चारों बिल का पैसा जमा नही करने पर दुकान संचालक ने 9 जनवरी को फोन के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया पर कोई बात नही हो पाया। उसी दिन ग्राम चर्रा के देव कुमार निषाद पीकप वाहन चालक दुकान आया तो संचालक विश्वनाथ चन्द्राकर ने सामान के संबंध में पूछताछ की गई तो चालक ने बताया 8 जनवरी को ओम ट्रेडर्स बसना के नाम पर आशुतोष सिंह कृषि दवाई ले गया है उसे किसान बीज बागबाहरा में छोडना बताया।

तब आरोपी के मोबाईल नंबर से संपर्क करने पर नंबर स्वीच ऑफ पाए जाने पर उसके किराये से रह रहे निवास स्थल शिक्षक कॉलोनी पर पता करने पर मकान मालिक द्वारा पता चला कि वह मकान खाली कर फरार हो गया है। इस तरह आरोपी ने दुकान से कृषि दवाई कुल कीमत 3348611/- रूपए की धोखाधड़ी की गई है। इसकी शिकायत विश्वनाथ चन्द्राकर ने कुरूद थाना पहुंच कर आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की धारा 406, 409 के तहत अपराध पंजीबद्ध की गई।

प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी कुरूद द्वारा आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को यूपी से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आशुतोष सिंह के विरुद्ध दो अन्य फर्मों की भी शिकायत दर्ज है।

जिसमें कृष्णा फर्टिलाइजर्स कुरूद से 1.20 करोड, आशीष ट्रेडर्स सिहावा से 78 लाख रूपए का घपला कर इन दुकानों से दवाई उठाकर कम रेट में किसान बीज भंडार बागबाहरा को कच्चे में बेचा और दो साल में 8 करोड़ की दवाई किसान बीज भंडार बागबाहरा को कम रेट में देकर धोखाधड़ी किया गया है। उक्त कार्यवाही में धमतरी पुलिस, कुरूद थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button