खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से मिला 5 वर्षीय गूगल बॉय रूद्र शर्मा, कलेक्टर के कई प्रश्नों का दिया फटाफट जवाब

दुर्ग। क्लेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी से 5 वर्षीय गूगल बॉय रूद्र शर्मा ने आज मुलाकात की। रुद्र गयानगर दुर्ग में रहता है एवं उनकी माता का नाम पायल शर्मा है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने रूद्र से कई प्रश्न पूछे जिसका रूद्र ने फटाफट गूगल की तरह उत्तर दिया।

जिससे प्रभावित होकर कलेक्टर ने रूद्र को पौधे का गमला दिया। रूद्र को उसके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी और पढ़ाई से संबंधित टिप्स भी दिए। रूद्र ने भी कलेक्टर को सफ़दर हासमी अदम गोंडवी की कविताएं सुनाई।

उल्लेखनीय है कि रुद्र केजी-1 का विद्यार्थी होने के बावजूद, उसकी स्मरण शक्ति इतनी तेज है कि वह एक बार पढ़ी हुई जानकारी को अच्छी तरह याद रख लेता है।

उसे किसी भी विषय पर जानकारी चाहिए हो, वह उसे एक क्लिक में गूगल की तरह प्राप्त कर लेता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button