दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

निगम के सहायक अभियंता के साथ मारपीट कर शासकीय फाइल फाड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दिनांक 30.08.2024 को नगर पालिक निगम भिलाई के जॉन 5 सेक्टर 06 के प्रभारी सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया।

राबिन सिंह एवं उसके साथी भास्कर दुबे के द्वारा दीपक देवांगन को मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सरकारी फाइल को फाड़कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने की रिपोर्ट पर

थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 359/2024 धारा 296, 351(2),221,132 बी एन एस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखकर जिला दुर्ग के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला (भापुसे.) द्वारा त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिया गया है जो दिनांक 04.09.2024 को सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे भिलाई नगर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए

आरोपी राबिन सिंह पिता अनिल सिंह एवं भाकर दुबे पिता हरि प्रसाद दुबे को आज दिनांक 04.09.2024 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button