दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सैकड़ो युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश, सांसद विजय बघेल ने गमछा पहनाकर दिलाई सदस्यता

भिलाई। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव एवं दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल के कार्यकर्ताओं के प्रती समर्पण एवं उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर भिलाई नगर निगम क्षेत्र के दमदार युवा नेता सन्नी यादव जी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आज दुर्ग सांसद विजय बघेल एवं वैशाली नगर विधायक विद्यारतन भसीन के समक्ष भाजपा प्रवेश किया।

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल सभी नवप्रवेशीत कार्यकर्ताओं को भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने सभी का भाजपा परिवार में स्वगात किया। सांसद बघेल ने कहा कि हम सभी मिलकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज हमारा देश नई उंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। राष्ट्रसेवा की इस यज्ञ में आप सभी को भाजपा परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है।

वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन ने सभी नव प्रवेशित कार्यकर्ताओं का स्वगात करते हुए सभी को भाजपा की सदस्यता लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर दुर्ग जिला महामंत्री ललित चंद्राकार, भिलाई जिला महामंत्री शंकर लाल देवांगन, प्रभुनाथ मिश्रा, संजय बघेल, देवेंद्र चंदेल, पप्पू चंद्राकार, मुन्ना पांडेय, डॉ दिप चटर्जी, पोषण वर्मा, राजा पाठक, अरुण सिंह, मनमोहन शर्मा, मनोज शर्मा, टोनी सिंह, विधि यादव, रितेश सिंह ठाकुर,जतीन वर्मा, मयंक गुप्ता, आशीष यादव, आशीष जायसवाल, लक्ष्मीकांत तिवारी, मनीष यादव, अविनाश देशमुख, आदेश गुप्ता, दीपांश कटकवार, योगेन्द्र देवांगन, शशांक गुप्ता, शरद कुमार, योगेश्वर साहू, सौरभ जायशवाल ,नोहर साहू, मनोज दुबे, सुजल, सोनू, राजन गुप्ता, सुरेंद्र श्रीवास, कुलदीप साहू, राहुल साहू, विकी साव, ज्ञानेश्वर भारतीय बबलू साहू सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button