खास खबरदुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कुख्यात बदमाश अमित जोश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, आरोपी पर 35 अपराध दर्ज और 35 हजार इनाम थे घोषित

भिलाई। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के ग्लोब चौक के पास 25-26 जून की रात्रि अमित जोश एवम उसके साथियों द्वारा गोली चलाया गया था। इस घटना का मुख्य आरोपी अमित जोश घटना के बाद से लगातार फ़रार चल रहा था।

दुर्ग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमित जोश भिलाई आने वाला है जिस पर लगातार निगाह रखी जा रही थी। इसी बीच सूचना मिली की जयंती स्टेडियम के पीछे अमित जोश को देखा गया है, तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई, पुलिस से आमना सामना हो जाने पर आरोपी द्वारा गोली चला दी गई जो पुलिस वाहन में लगी।

जिसमें पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह पुलिस टीम पर लगातार फायरिंग करता रहा, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की जिसमें अमित को गोली लगी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस द्वारा विधि अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

मृतक के विरुद्ध दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में 36 अपराध दर्ज हैं। इस कुख्यात अपराधी पर 35 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

 

आरोपी का अपराध रिकॉर्ड…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button