छत्तीसगढ़फीचर्ड

आरक्षक के साथ मारपीट एवं चाकू मारकर पैसे लूटने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के विरुद्ध थाना द्वारा धारा 118(1),309 (6) बीएनएस.एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही…

 

धमतरी। दिनांक 23.11.24 को प्रार्थी गैदराम मरकाम पिता सदाराम मरकाम उम्र 40 वर्ष साकिन दाबगांव थाना- नगरी द्वारा एसडीओपी. कार्यालय नगरी में डीएसएफ आरक्षक के पद पर कार्यरत है जो अपना डयूटी कर शाम करीबन 17:30 बजे अपने गांव दाबगांव जा रहा था।

ग्राम कर्राघाटी चमेदा तिराहा के पास तीन अज्ञात आरोपियों के द्वारा प्रार्थी गैदराम मरकाम का पीछा कर मोटर सायकल रोककर के चाबी निकालकर एक आरोपी द्वारा प्रार्थी के गर्दन के पास चाकू टिकाकर 200/- रूपए को लूट लिया एवं एक आरोपी द्वारा सूचक के कूल्हे पर चाकू से वार कर चोट पहुंचाया तथा एक आरोपी द्वारा हाथ थप्पड से मारपीट किया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल नगरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पता साजी हेतु टीम रवाना किया गया।

एवं घटना स्थल के आस पास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पतासाजी कर धीरज बिसेन,हितेश्वर मरकाम, ज्ञानेंद्र नेताम तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त काला रंग के एक स्कूटी,लूट किये 200/- रूपए घटना में प्रयुक्त 02 नग चाकू को जप्त कर प्रार्थी से आरोपियों का कार्यपालिका दण्डाधिकारी के समक्ष पहचान कार्यवाही कराया गया।

तीनों आरोपियों के विरूद्ध थाना नगरी के अपराध कमांक 93/24 धारा 118(1),309 (6) बीएनएस व 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड हेतु भेजा गया है।

आरोपियों का नाम: (01) धीरज बिसेन पिता स्व. नंदकुमार बिसेन उम्र 22 वर्ष साकीन नगरी
(02) हितेश्वर मरकाम उर्फ प्रधान पिता अंजोर सिह उम्र 21 वर्ष,साकीन नगरी
(03) ज्ञानेन्द्र नेताम पिता कचरू राम उम्र 22 वर्ष साकिन नगरी,जिला -धमतरी (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नगरी निरीक्षक शरद ताम्रकार, सहायक उप निरीक्षक श्रीराम पटेल, तानसिंह साहू प्रधान आरक्षक ईशुकुमार साहू जीवन ध्रुव संपत संभाकर आरक्षक योगेश कुमार साहू धर्मेन्द्र बघेल योगेन्द्र साहू, झमेल राजपूत मेघराज साहू कल्याण नेताम महाबली सलाम केशव पटेल दुर्गेश ध्रुव का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button