खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

खेतों के बीच सजी जुआ की फड़ पर पुलिस का छापा: नगद 5.65 लाख रुपए के साथ 18 जुआरी गिरफ्तार, दो ट्रैक्टर में भरकर लाई जप्त 15 मोटर साइकल

जुआरी पेशेवर तरीके से खेतों के बीच अपनी फड़ सजा कर खेल रहे थे। इतना ही नहीं, पुलिस को चकमा देने के लिए गांव के चारों ओर अपने आदमी निगरानी पर लगा रखे थे…

जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ/सट्टा खिलाने एवं खेलने वालो के विरूद्ध लगातार कठोर कार्यवाही करने के निर्देशन में शुक्रवार को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी करमंदी खार में कुछ लोग मय 52 पत्ती ताश से रूपयें पैसा से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना पर अति. पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कश्यप एवम अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा यदुमणि सिदार कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया जहां पुलिस को आते देख कुछ जुआडियान मौके से भाग गये तथा मौके पर ताश पत्ती से रूपये पैसो का दांव लगाकर जुआ खेलते उपरोक्त आरोपीगण को गिरफतार किया गया।

आरोपियों के कब्जे एवं घटना स्थल से नगदी रकम 565000/रू, 01 नग कार, 15 नग मोटर सायकल, 10 नग मोबाईल, एक बोरी पानी पाउच, 09 बण्डल 52 पत्ती तास, एक नग नीले रंग ताल पतरी को गवाहो के समक्ष बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों का क़त्य अपराध धारा सदर छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) का पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।

पुलिस द्वारा गैर कानूनी कार्यवाही/गतिविधि में लिप्त लोगो के विरूध निरंतर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु संकल्प बध है। यह कार्रवाई अपराधियों के लिए एक स्पष्ट संदेश है – चाहे कितनी भी चालाकी और साजिश क्यों न हो, पुलिस की नजरों से बच पाना नामुमकिन है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, सउनि प्रमोद महार, प्रआर शिवनंदन जलतारे, आरक्षक श्रीकांत सिंह, विकाश शर्मा, प्रवीण साहू, द्वारीका साहू, राजेश कौशिक, लीलाराम साहू, महेंद्र राज, रामकुमार कश्यप, तेरस साहू, सैनिक राधेश्याम कश्यप, थाना शिवरीनारायण की अहम भूमिका रही।

नाम आरोपियान – 01. राजेश कुमार यादव उम्र 30 साल निवासी बंसुला थाना जैजैपुर जिला शक्ति

02. अनिरुद्ध निषाद उम्र 30 साल निवासी चंद्रपुर थाना चंद्रपुर जिला शक्ति

03. मदन साहू निवासी 29 साल निवासी छपोरा थाना मालखरौदा जिला शक्ति

04. दिनेश कुमार साहू उम्र 34 साल निवासी चाटीपाली थाना डभरा जिला शक्ति

05. ओम प्रकाश साहू निवासी 26 साल निवासी तेंदूदरहा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

06. महावीर साहू साहू उम्र 43 साल निवासी कैथा थाना बिलाईगढ़ जिला सारंगढ़ बिलाईगढ

07. लालाराम श्रीवास उम्र 33 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

08. गणेशाराम बघेल उम्र 42 साल निवासी गिरसा थाना सरसीवा जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़

09. जितेंद्र कुर्रे उम्र 40 साल निवासी कोडाभाट थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा

10. मनोज मनहर उम्र 30 साल निवासी बेल्हा थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

11. शिवकुमार कश्यप उम्र 52 साल निवासी कोसला थाना पामगढ़

12. अनिल भारद्वाज उम्र 40 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा

13. दिनेश मनहर उम्र 42 साल निवासी बंसुला थाना बिर्रा जिला जांजगीर चांपा

14. हरप्रसाद केवट उम्र 30 साल निवासी गिधौरी थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार

15. फिरंगी पटेल उम्र 35 साल निवासी सेमरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार

16. विकास खुंटे उम्र 43 साल निवासी बाकीमोंगरा थाना बाकीमोंगरा जिला कोरबा

17. सद्दाम सिंह जाटवर उम्र 32 साल निवासी सलौनीकला थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ

18. लीलाधर उम्र 44 साल निवासी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा

आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button