घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 09 जनवरी: वृश्चिक राशि वालों जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा, रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे, स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा

आज 9 जनवरी दिन गुरुवार को चंद्रमा और गुरु का संयोग बनेगा वृषभ राशि में होगा। चंद्रमा गोचर में आज भरणी उपरांत कृतिका नक्षत्र से संचार करेंगे। आइए जानते हैं आज का राशिफल…

 

मेष राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। प्रेम की, संतान की, विद्यार्थियों की बहुत अच्छी स्थिति दिख रही है। शुभ समय। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ये खराब समय है। रक्त संक्रमित हो सकता है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार मध्यम ही कहा जाएगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- अच्छा समय नहीं कहा जाएगा ये। प्रेम में दूरी। संतान में दूरी। निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी नहीं रहेगी। व्यापार भी मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम है। एक खराब समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव हो सकता है। शुभ संस्कार हो सकता है। लग्जरी आइटम की बढ़ोतरी होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button