छत्तीसगढ़फीचर्ड

IG डॉ. संजीव शुक्ला ने मुंगेली जिला का किया वार्षिक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों की समस्या से हुए रूबरू

मुंगेली। डॉ. संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा जिला मुंगेली का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना सरगांव में सलामी पश्चात थाना रिकॉर्ड निरीक्षण कर थाना का रिकॉर्ड अच्छे से संधारण करने, लंबित अपराधों का जल्द से जल्द निराकरण करने, सीसीटीएनएस के माध्यम से गुम इंसान ट्रेकिंग करने, फ्रॉड से संबंधित प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर पीडितों के राशि अधिक से अधिक होल्ड कराने एवं अन्य उपलब्धि प्राप्त करने निर्देशित किया गया।

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में विभिन्न रजिस्टरों को चेक किया गया एवं उनकी गुणवत्ता में सुधार लाने एवं थाना परिसर की साफ-सफाई बनाये रखने दिशा-निर्देश दिये तथा कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली का निरीक्षण किये।

निरीक्षण पश्चात् पर्यवेक्षण दौरान अधीनस्थ थानों के कार्यो के गुणवत्ता बेहतर बनाने, अधिक समय से लंबित अपराधों का निराकरण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा उनके कार्यों के कुशलता एवं उदासीनता के अनुरूप ईनाम/सजा हेतु प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय प्रेषित करने दिशा निर्देश दिया गया।

रक्षित केन्द्र मुंगेली में परेड की सलामी लेकर अच्छे टर्न-आउट वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कृत कर रक्षित केन्द्र मुंगेली के एम.टी. शाखा का निरीक्षण किये एवं वाहनों का रख-रखाव, शाखा से संबंधित रिकॉर्ड को दुरूस्त रखने आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अधिकारी/कर्मचारियों का दरबार लगाकर पुलिस की समस्याओं से अवगत होकर उनकी सम्यक निराकरण करने आश्वासन दिये तथा पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को सौपे गये दायित्वों को कुशलता से कर्तव्यों का निर्वहन करने मार्गदर्शन दिये।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा, उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली मयंक तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन संजय साहू, रक्षित निरीक्षक मुंगेली ख्रिष्ट नरगिस तिग्गा बघेल एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button