छत्तीसगढ़फीचर्ड

गाड़ी वाले से पैसे मांगने का ऑडियो वायरल, दो नगर सैनिक काल आउट ड्यूटी से पृथक

नगर सैनिक और नायक के खिलाफ कार्रवाई काल आउट ड्यूटी से पृथक करने का आदेश जारी…दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच में यह आरोप सामने आए थे…

 

कवर्धा। दिनांक 22 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के आदेश के आधार पर, पंडरिया थाना में पदस्थ नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों कर्मचारियों के खिलाफ जांच में यह आरोप सामने आए थे कि उन्होंने वाहन चालकों से अवैध रूप से पैसे की मांग की और कर्तव्य में लापरवाही बरती।

नगर सैनिक अरविंद शुक्ला ने एक वाहन चालक से 3000 रुपये की अवैध मांग की और साथ ही शराब की व्यवस्था करने की धमकी दी। वहीं, नायक चमन सिंह ठाकुर ने भी इसी तरह की गतिविधियों में लिप्त होकर नियमों का उल्लंघन किया। यह घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिससे मामले की गंभीरता सामने आई।

इस पर, पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर, जिला सेनानी नगरसेना ने दोनों कर्मचारियों नगर सैनिक अरविंद शुक्ला और नायक चमन सिंह ठाकुर को तत्काल प्रभाव से (काल आउट ड्यूटी) थाना ड्यूटी से हटा दिया है। साथ ही, इस मामले की जांच की जा रही है और दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एसपी धर्मेंद्र सिंह ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हमारे लिए कानून से ऊपर कोई नहीं है, और इस तरह के कृत्यों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button