फीचर्डविविध

IPL 2021 का पूरा शेड्यूल जारी, 9 अप्रैल को आगाज, 30 मई को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल

नईदिल्ली (ए)। इस साल होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेड्यूल का ऐलान हो गया है। एएनआई के मुताबिक, आईपीएल 2021 की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी, जिसमें मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मुकाबला होगा। यह मैच चेन्नई में खेला जाएगा जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड ने हाल ही में इसी मैदान पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी दो मुकाबले खेले थे। इसके अलावा दोनों देशों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज भी इसी मैदान पर खेली जाएगी।

बीसीसीआई की तरफ से आईपीएल के लिए मीडिया एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके मुताबिक, लीग स्टेज के दौरान हर टीम चार स्थानों पर मुकाबले खेलेगी। कुल 56 लीग मुकाबलों में चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बेंगलुरु दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में आठ मैच खेले जाएंगे। इस बार आईपीएल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि सभी मुकाबले तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग स्टेज के दौरान छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी।

Related Articles

Back to top button