दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ASP अभिषेक झा ने जनरल परेड की ली सलामी, उत्तम वेशभूषा धारण करने वालें पुलिसकर्मियों को किया पुरस्कृत

दुर्ग। दिनांक 13.05.2025-दिन मंगलवार को पुलिस लाईन, जिला दुर्ग में जनरल परेड का आयोजन किया गया। उक्त जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग अभिषेक झा, रापुसे. द्वारा ली गई।

परेड में सम्मिलित अधिकारी/ कर्मचारियों के वेषभूषा का निरीक्षण किया गया, उत्तम वेषभूषा धारण करने वाले अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया। कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रख-रखाओं का जायजा लिया जाकर वाहनों को अच्छी कंडीशन में रखने की हिदायत दिया गया।

परेड में चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक एवं जिले के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button