दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

लॉकडाउन में ऑफिस खोलकर बस बुकिंग करते मिले चार बस ट्रेवल्स, दुर्ग नया बस स्टैण्ड के चार बस ट्रेवल्स सील

दुर्ग। आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देशानुसार लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले नया बस स्टैण्ड के चार बस बुकिंग ट्रवल्स कार्यालय को निगम अमले ने सील कर दिया। पूरे जिला में लाॅकडाउन का आज पांचवां दिन है। नया बस स्टैण्ड में बस ट्रवल्स वाले आफिस खोलकर बस बुक कर रहे थे, इसकी शिकायत मिल रही थी। आज आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी शिव शर्मा, सहा0 राजस्व निरीक्षक निशांत यादव, शशिकांत यादव, भुवन दास साहू, ईश्वर वर्मा, शोएब अहमद, विनीत वर्मा, लवकुश शर्मा महेन्द्र सोनटके की टीम ने चारों ट्रवल्स में सील करने की कार्यवाही किये।सभी ट्रवल्स पर होगी कानूनी कार्यवाही-
नगर पालिक निगम दुर्ग के नया बस स्टैण्ड दुर्ग के मनीष ट्रवल्स दुकान क्रं0 5 व 6, नवीन ट्रवल्स क्रं0 13 व 14, मनोज ट्रवल्स क्रं0 19, तथा पायल ट्रवल्स क्रं0 12 व 13 के द्वारा बुकिंग आफिस को खोलकर बस बुक किया जा रहा था। जो लाॅकडाउन के नियम का उल्लंघन था। सूचना मिलने पर आयुक्त श्री मंडावी के निर्देशानुसार सील बंद की कार्यवाही कर पंचनामा बनाया गया। आयुक्त ने कहा लाॅकडाउन में सभी प्रकार की सेवाएॅ बंद की गई है परन्तु बस ट्रवल्स वाले लाॅकडउान का उल्लंघन किया है, इनका पंचनामा बनाया गया है जिन पर लाॅकडाउन की घारा के अनुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी बस ट्रवल्स वालों से अपील है कि नियमानुसार उन्हें केवल आॅनलाईन बुकिंग करने अधिकृत किया गया है वह भी कोरोना जांच रिर्पोट के आधार पर। अतः कोई भी ट्रवल्स नियमों का उल्लंघन न करें। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण में जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

Related Articles

Back to top button