फीचर्डविविध

एशिया कप 2025 का आयोजन सितंबर में? इस बार ​टी20 फॉर्मेट पर खेला जाएगा

इस साल एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना है, लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस बीच क्रिकबज के हवाले से खबरी सामने आई है कि एशिया कप को लेकर आखिरी निर्णय अगले सप्ताह तक लिया जा सकता है। इतना ही नहीं, एसीसी यानी एशियाई क्रिकेट परिषद को जुलाई के पहले सप्ताह में ही इसके शेड्यूल के ऐलान की भी उम्मीद है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। एशिया कप को लेकर एक बार फिर से अपडेट सामने आने शुरू हो गए हैं। हालांकि अभी तक इसका शेड्यूल तो नहीं आया है, लेकिन अब इसके होने की सुगबुगा​हट आने लगी है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों जो रिश्ते खराब हुए थे, उसके बाद ये टूर्नामेंट खटाई में पड़ते हुए दिख रहा था। लेकिन अब संभावना जगी है।

इस साल एशिया कप का आयोजन सितंबर में होना है, लेकिन अभी तक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। इस बीच क्रिकबज के हवाले से खबरी सामने आई है कि एशिया कप को लेकर आखिरी निर्णय अगले सप्ताह तक लिया जा सकता है। इतना ही नहीं, एसीसी यानी एशियाई क्रिकेट परिषद को जुलाई के पहले सप्ताह में ही इसके शेड्यूल के ऐलान की भी उम्मीद है। रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि सब कुछ ठीक ठाक रहा तो सितंबर के दूसरे सप्ताह से एशिया कप शुरू हो जाएगा। खबर है कि पहला मैच 10 सितंबर को खेला जा सकता है।

इस बार ​का एशिया कप टी20 फॉर्मेट पर आयोजित किया जाएगा। दरअसल ये पहले ही तय हो चुका है कि एशिया कप के बाद जिस भी फॉर्मेट पर वर्ल्ड कप होगा, उसी पर टूर्नामेंट खेला जाएगा। अगले साल यानी 2026 में टी20 वर्ल्ड कप होना है, ऐसे में एशिया कप भी इसी फॉर्मेट पर होगा। इस बार जो टीमें इसमें हिस्सा लेती हुई नजर आएंगी, उसमें भारत और पाकिस्तान के अलावा अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और यूएई शामिल हैं।

वैसे तो एशिया कप का आयोजन भारत में किया जाना है, लेकिन पाकिस्तानी टीम भारत में खेलने नहीं आएगी, इसलिए किसी न्यूट्रल वेन्यू की भी तलाश की जानी है। अभी इस पर आखिरी फैसला तो नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि यूएई इसके लिए अच्छा साबित हो सकता है। एशिया कप हाइब्रिड मॉडल पर होगा कि नहीं, इसको लेकर अभी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।

लेकिन इस बीच भारत और पाकिस्तान के बीच भी महामुकबला खेला जाएगा। इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि दोनों को एक ही ग्रुप में रखा जाए और कम से कम दो मुकाबलों की तैयारी पहले ही कर ली जाए। हालांकि इन सबके लिए अभी एसीसी की मीटिंग और उसके आउटपुट का इंतजार किया जाना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button