दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वक्त बुरा है उससे बुरी प्रदेश सरकार की बेबसी है, शासन-प्रशासन का कोई ठोस कदम नही है: नितेश साहू

दुुर्ग। युवा मोर्चा दुर्ग जिला महामंत्री ने शासन प्रसाशन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज कोरोना संक्रमण से कोई भी परिवार नही बचा है सरकार के सारे प्रयास विफल हो रहे प्राइवेट हॉस्पिटल लूट मचा रहे मरीजो के परिजनों से मन चाहा रकम वसूल रहे आपदा को कमाने का अवसर में बदल दिए है पर उनपे लगाम लगाने की हिम्मत न शासन की है ना प्रशासन की है अनिवार्य दवा मेडिकल से गायब है ताकि लोग घर पर ही ठीक न हो जाये कुछ चिकित्सक भगवान के रूप में अपने छोटी से डिस्पेंसरी में ही मरीजो को राहत पहुचा रहे तो उनको आवश्यक दवा फेबिफ्लू व इंजेक्शन रेमदेसीवीर नही मिल रहा इन दवा की काला बाजारी हो रही यह दवा अधिक मूल्य देने वालो व पहुच वालो लोगो को ही मिल रही आज अभाव में कई पत्रकार कई अधिवक्ता व आम जन को यह बीमारी निगल गयी है पर शासन प्रशासन का कोई ठोस कदम नही है समाज सेवी संस्थान संजीवनी का काम कर रही पर उनको कोई विशेष सहयोग शासन का नही है जिन मरीजो को सामान्य लक्षण है जो होम आइसोलेशन में ठीक हो सकते हैं उनको निजी अस्पताल पैसों के लिये भर्ती कर ले रही है जिससे गंभीर मरीजो को बेड नहीं मिल पा रहा आक्सीजन व इलाज के अभाव में उनकी मृत्यु हो जा रही इस बुरी स्थिति के लिए शासन स्वयं जिम्मेदार है आने वाले समय मे प्रदेश सरकार की इस निष्क्रियता व गैर जिम्मेदाराना हरकत को युवा मोर्चा प्रबलता के साथ जनता के बीच तक जरूर ले जाएगी ।

Related Articles

Back to top button