दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

5.88 लाख रुपए गबन करने वाला कृषक सेवा सहकारी समिति का पूर्व प्रभारी सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी धुव्र कुमार गुप्ता पिता रामजी गुप्ता निवासी प्राधिकृत अधिकारी कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.07.2023 से 24.06.2024 के मध्य कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में प्रभारी सहायक प्रबंधक डाकवर धुर्वे के पद पर था जो अपनी पदस्थाना के दौरान बचत बैक में अपने निजी उपयोग के लिये दिपावली उपहार, आडिटर, डीमो, सिलक अन्तरण एवं अन्य कारणों से भुगतान पत्रक में प्राधिकृत अधिकार/प्रबंधक एवं प्राप्तकर्ता का स्वंय हस्ताक्षर करके किस्त-किस्त में कुल 5,88,202/- रूपए की राशि को प्राप्त कर गबन किया गया है।

तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में दिनाँक 18/07/2025 को अपराध क्रमांक 824/2025 धारा 409 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पूर्व सहायक प्रबंधक डाकवर धुर्वे की पता तलाश हेतु थाना प्रभारी विजय यादव एवं चौकी प्रभारी गुरूविन्दर सिंग संधु हेतु दिशा निर्देश पर तत्काल टीम गठित कर आरोपी पूर्व प्रबंधक भागने के फिराक मे होने की जानकारी मिलने पर दुर्ग रेल्वे स्टेशन में दबिश दिया गया।

जो उपस्थित मिला जिनसे घटना के संबंध में पुछताछ किये जाने पर स्वंय के उपयोग के लिये कृषक सेवा सहकारी समिति कोहका में प्रबंधक होने के दौरान अलग अलग कारणों से स्वंय भुगतान नगद पत्रक में प्राधिकृत अधिकारी/प्रबंधक एवं प्राप्तकर्ता का हस्ताक्षर करके 5,88,202/- रुपए को गबन करना स्वीकर किये तथा उसी गबन की रकम से एक आई.फोन. अपने उपयोग के लिये खरीदी करना स्वीकार किये आरोपी पूर्व सहायक प्रबंधक डाकवर धुर्वे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, कौशलेन्द्र सिंह, कमल नारायण की कार्यवाही सराहनीय रही।

नाम आरोपी:- डाकवर धुर्वे पिता रामसिंह धुर्वे उम्र 43 साल साकिन श्याम मदिर रोड़ दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button