दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

दुर्ग पुलिस के द्वारा भिलाई नगर और छावनी क्षेत्र में किया गया फ्लैग मार्च, एसपी प्रशांत ठाकुर शामिल होकर जवानों का किया उत्साहवर्धन

भिलाई। कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के चिन्ताजकनक परिणामों से सभी परिचित हैं ।शासन प्रशासन की प्रतिबद्धताओं एवं कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु दृढ़ संकल्पित दुर्ग पुलिस ने भिलाई नगर एवं छावनी के संपूर्ण क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने एवं लॉक डाउन की तिथि को बढ़ाकर 6 मई किए जाने के संबंध में जानकारी प्रदान कर किया तथा जनता से अपना सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) प्रज्ञा मेश्राम के नेतृत्व में भिलाई 3 थाने से प्रारंभ किया गया। फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर ,नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश जोशी , उप पुलिस अधीक्षक अजाक अभिषेक झा एवं साथ में उक्त क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे ।थाना भिलाई 3 से प्रारंभ होकर फ्लैग मार्च मुख्यमंत्री निवास ,सिरसा चौक , चरोदा खुर्सीपार क्षेत्र, छावनी , लिंक रोड जवाहर मार्केट से निकलकर वैशाली नगर , समृति नगर , सुपेला थाना क्षेत्र तत्पश्चात भिलाई नगर के सेक्टर एरिया नेवई थाना अंतर्गत समस्त क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। उक्त फ्लैग मार्च के दौरान समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा लिंक रोड से निकलकर जलेबी चौक तत्पश्चात रामलू चौक होते हुए जवाहर चौक तक पैदल मार्च किया गया । रास्ते पर मिलने वाले समस्त लोगों से लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने एवं स्वयं को कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु उचित दिशा निर्देश प्रदान किए गए और प्रशासन की मदद करने अपिलकी गयी। फ्लेग मार्च के दौरान सूर्या माल चौक पर स्वयं दुर्ग पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर (भापुसे) ने उपस्थित होकर समस्त अधिकारी कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया एवं कोरोना गाइडलाइन तथा फ्लैग मार्च से संबंधित उचित दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों से उनके स्वास्थ्य एवं परिवार जनो के कुशल क्षेम के विषय में जानकारी प्राप्त की तथा अतिरिक्त कोरोना ड्यूटी में सतत रूप से लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों को मास्क एवं सैनिटाइजर मुहैया कराने हेतु रक्षित निरीक्षक को निर्देशित किया । माननीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ग्लोब चौक सेक्टर 6 में फ्लैग मार्च मैं उपस्थित समस्त स्टाफ से मिलकर उन्हें फ्लैग मार्च के सफलतापूर्वक संपादन हेतु बधाई दी एवं समस्त थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में जाकर पुनः सघन पेट्रोलिंग एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों पर उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। ज्ञात हो कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण के बढ़ते दर एवं लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवाने हेतु समस्त थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में सघन एवं प्रभावपूर्ण पेट्रोलिंग कर रहे हैं एवं नियमों के उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्यवाही भी कर रहे है । फ्लैग मार्च के माध्यम से जनता से अपील है कि वे अपने घर में ही रहे और कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु समस्त नियमों का पालन करें अति आवश्यक होने पर ही अपने घर से बाहर निकले एवं अपनी जागरूकता एवं नागरिक उत्तरदायित्व के माध्यम से शासन एवं प्रशासन की मदद करें।

Related Articles

Back to top button