दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई विधानसभा की जनता मट मैले पानी पीने को विवश, विधायक फोटो पॉलिटिक्स में व्यस्त : नितेश मिश्रा

भिलाई। प्रदेश संयोजक, शासकीय योजना एवं स्वाध्याय मंडल, भाजयुमो नितेश मिश्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि एक ओर भिलाई विधानसभा की जनता मट मैले पानी पीने को विवश है दूसरी ओर विधायक देवेंद्र यादव फ़ोटो पॉलिटिक्स करने में व्यस्त है, ज्ञात हो की तांदुला बांध से समय पर आपूर्ति नही होने के कारण भिलाई की जनता को आज गंदा पानी पीने हेतु विवश होना पड़ रहा है राज्य शासन की गलतियों को खामियाजा भिलाईवासियो को भुगतना पड़ रहा है और विधायक राज्य शासन के अधिकारियों से समन्वय बनाने के बजाए बी एस पी प्रबंधन पर दबाव बनाकर अपनी विफलताओं को छुपाने का प्रयास कर रहे है यदि समय रहते विधायक ने राज्य शासन के अधिकारियों से चर्चा की होती तो आज भिलाई की जनता की मटमैला पानी पीने हेतु विवश नही होना पड़ता।
विधायक की फ़ोटो पॉलिटिक्स का एक जीवंत उदहारण और देखने को मिलता है जहां कोरोना काल मे सरकारी अस्पतालों में फैली अव्यवस्था और कुप्रबंधन की वीडियो लगातार वायरल हो रहे है, चंदूलाल चंद्राकर मचांदुर में फैली अव्यस्थाओ की शिकायतें सतत रूप से प्राप्त हो रही है वही विधायक बी एस पी अस्पताल का दौरा कर रहे है। विधायक देवेन्द्र यादव बताये अब तक कोरोना के संकट काल मे उन्होंने सेक्टर 9 अस्पताल को राज्य शासन से क्या मदद करवाई है। आज के कठिन दौर में उनका कर्तव्य जनता की सेवा करना है ना कि फ़ोटो खिचवाकर सोशल मीडिया में पोस्ट करना है।

Related Articles

Back to top button