दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG-SSP ने महिला थाना में परिवार परामर्श केंद्र के पुनर्निमित कक्ष का उद्घाटन किया

भिलाई। दिनांक 5 सितंबर 2025 दिन शुक्रवार को महिला थाना सेक्टर 6 भिलाई के परिसर में स्थापित पारिवारिक परामर्श केंद्र के पुनः निर्मित कक्ष का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के कर कमलों से किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला दुर्ग के अन्य अधिकारी कर्मचारी व सम्माननीय महिला काउंसलर की उपस्थिति में किया गया।

जहां समस्त जिले के पारिवारिक मामलों का निराकरण किया जाएगा पुलिस विभाग के लिए यह बड़ी उपलब्धि है की दुर्ग जिले के महिला थाना में पुननिर्मित काउंसलिंग रूम का उद्घाटन हुआ है।

निश्चित रूप से इसका लाभ आम जनता को मिलेगा और पारिवारिक मामलों का निपटारा बहुत ही सरल तरीके से किया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button