छत्तीसगढ़फीचर्ड

32.95 लाख रुपए का धान उपाजन केन्द्र से 1063.20 क्विंटल धान गबन का आरोपी समिति प्रबंधक गिरफ्तार

पूछताछ पर आरोपी ने कमी स्वीकारते हुए आंशिक रूप से 300 क्विंटल धान की भरपाई की किंतु शेष 1063.20 क्विंटल धान (मूल्य लगभग 32,95,920 रुपये) की भरपाई अब तक नहीं की। उक्त संबंध में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नोडल कार्यालय द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवेदन पेश करने हेतु प्रदुलोचन थाना देवभोग को भेजा गया…

गरियाबंद। दिनांक 09.09.2025 को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति झाखरपारा पंजीयन क्रमांक 1619, शाखा देवभोग से प्राधिकृत अधिकारी पदुलोचन जगत द्वारा थाना देवभोग को लिखित शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिकायत के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित झाखरपारा के धान उपार्जन केन्द्र झाखरपारा में प्रभारी समिति प्रबंधक दैनिक वेतनभोगी चंदनसिंह राजपूत द्वारा कुल 1063.20 क्विंटल धान जिसकी अनुमानित कीमत 32,95,920 रुपये है।

गबन कर शासन को आर्थिक क्षति पहुँचाई गई। समिति द्वारा जांच में पाया गया था कि ऑनलाइन रिपोर्ट अनुसार शेष 2708.56 क्विंटल धान दर्शित था। जिसका भौतिक सत्यापन उपार्जन केन्द्र झाखरपारा में किया गया जिसमें 1363.20 क्विंटल धान कम पाया गया।

पूछताछ पर आरोपी चंदनसिंह राजपूत ने कमी स्वीकारते हुए आंशिक रूप से 300 क्विंटल धान की भरपाई की किंतु शेष 1063.20 क्विंटल धान (मूल्य लगभग 32,95,920 रुपये) की भरपाई अब तक नहीं की। उक्त संबंध में सहायक आयुक्त सहकारिता जिला गरियाबंद एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक नोडल कार्यालय गरियाबंद द्वारा आरोपी चंदनसिंह राजपूत के विरुद्ध आवेदन पेश करने हेतु प्रदुलोचन थाना देवभोग को भेजा गया।

उक्त आवेदन प्रस्तुत करने पर आरोपी के विरूद्ध थाना देवभोग में अपराध क्रमांक 251/25 धारा 318(2),316(5) भारतीय न्याय सहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी चंदनसिंह राजपूत पिता बनोराम राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी तेतलखुटी थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छग) के द्वारा 1063.20 क्विंटल धान (मूल्य लगभग 32,95,920 रुपये) का गबन करना स्वीकार करने पर समक्ष गवाहों के गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
चंदनसिंह राजपूत पिता बनोराम राजपूत उम्र 38 वर्ष निवासी तेतलखुटी थाना देवभोग जिला गरियाबंद (छग), प्रभारी समिति प्रबंधक (दैनिक वेतनभोगी) धान उपार्जन केन्द्र झाखरपारा, जिला गरियाबंद (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button