घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 30 सितम्बर: वृषभ राशि वालों पारिवारिक विवाद हो सकता है, कामकाज अधूरा रहेगा, सोचे हुये कार्य में विलंब होगा

आज 30 सितंबर दिन दिन मंगलवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से धनु राशि में होने जा रहा है। और इस गोचर में आज चंद्रमा गुरु की शुभ दृष्टि में रहेंगे जिससे गजकेसरी योग बनेगा। साथ ही सूर्य से द्वादश भाव में शुक्र और द्वितीय भाव में मंगल विराजमान हैं ऐसे में आज उभयचरी योग का भी शुभ संयोग बना है। इन स्थितियों में आज मंगलवार दुर्गाष्टमी का दिन किन-किन राशियों के लिए शुभ मंगलकारी रहेगा, देखे अपना आज का राशिफल…

 

 

मेष-

नया कार्य सामने आयेगा। किसी तरह की चोट लग सकती है, किन्तु अधिक चिन्ता की बात नहीं रहेगी। अतिथि आगमन हो सकता है।

वृषभ-

पारिवारिक विवाद हो सकता है। कामकाज अधूरा रहेगा। सोचे हुये कार्य में विलंब होगा। नियमितता का ध्यान रखकर कार्य करना हितकर रहेगा।

मिथुन-

पारिवारिक चिन्ता रहेगी। कामकाज अधूरा होगा। दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार प्राप्त होगा। लापरवाही न करना हितकर रहेगा।

कर्क-

लेखनादि कार्यो में सफलता मिलेगी। खरीदी में सावधानी रखकर कार्य करें। मनोवांछित कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रवास हो सकता है।

सिंह-

वाहन सुख मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। यात्रा में यथेष्ठ सावधानी रखें। पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक रहेगी।

कन्या-

कामकाज पूरा होगा। कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में प्रयास सफल होगा। व्यवसाय, खरीदी बिक्री में सतर्कता रखें। पदोन्नति आदि का योग है।

तुला-

कुटुम्बियों से सुख एवं सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। आमदानी के जरिये बढे़गे। गफलतबाजी से बचने का प्रयास करें। धैर्य रखें।

वृश्चिक-

मन में प्रसन्नता रहेगी। सुखद समाचार मिलेगा। व्यय अधिक होगा। आर्थिक समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। अतिथि आगमन का योग है।

धनु-

अनावश्यक विवादों को टालें। न्यायालयीन मामलों में सतर्कता रखें। फिजूल की दौड़धूप अधिक होगी। कार्यो की व्यस्तता रहेगी। यश प्राप्त होगा।

मकर-

आज का दिन अनुकूल रहेगा। शुभ कार्यो में खर्च होगा। रूका हुआ काम बनेगा। सुख सौहार्द्र बना रहेगा। सुखद संदेश प्राप्त हो सकता है।

कुम्भ-

राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी। नौकरी में उत्साह रहेगा। समस्याओं का सरलता से समाधान होगा। मांगलिक कार्य पर विचार विमर्श होगा।

मीन-

कोई समस्या हल होगी। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी। मन में शांति और संतोष बना रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button