छत्तीसगढ़फीचर्ड

एसपी रॉबिंसन गुड़िया ने जिला नारायणपुर के छत्तीसगढ़ शौर्य पदक विजेताओं को दी बधाई

नारायणपुर। दिनांक 14 नवम्बर 2025 को रॉबिंसन गुड़िया के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में सम्मान समारोह आयोजित कर महिला आरक्षक बस्तर फाइटर सुश्री निशा कचलाम और अमर शहीद बीरेंद्र शोरी के वीरता, कर्तव्यपरायणता और बलिदान को रेखांकित करते हुए महिला आरक्षक बस्तर फाइटर निशा कचलाम और अमर शहीद बीरेंद्र शोरी की पत्नी शीतल शोरी को शॉल और श्रीफल से सम्मानित कर अपनी शुभकामनाएँ और बधाई दिया।

पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया ने कहा कि “छत्तीसगढ़ पुलिस के वीर जवान अपनी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और साहस से प्रदेश की शांति एवं सुरक्षा को मजबूत बनाए हुए हैं।

महिला आरक्षक निशा कच्लाम और अमर शहीद वीरेंद्र सोरी के परिवार को सम्मानित करना हमारे लिए गौरव का विषय है।

शहीदों का बलिदान अमूल्य है, हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। छत्तीसगढ़ पुलिस बल ऐसे साहसी कर्मियों और उनके परिवारों को ससम्मान नमन करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button