दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

अवैध देह व्यापार पर लविश फैमली स्पा एण्ड सेलून और ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून पर कार्यवाही

भिलाई। दुर्ग पुलिस व्दारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महिला अवैध धन लाभ अर्जन करने हेतु अमन ढाबा के लविश फैमली स्पा एण्ड सेलून और ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रहा है।

सूचना पर टीम गठित कर सेलून एण्ड स्पा सेंटर में दबिश दिया गया जो मौके पर लविश फैमली स्पा एण्ड सेलून और ड्रीम केचर स्पा एण्ड सेलून में मसाज स्पा सेंटर की संचालिका अहिल्या सागरवंशी पति दिग्विजय सागरवंशी उम्र 36 साल साकिन सिकोला भाठा जंयती नगर दुर्ग थाना मोहन नगर एवं

अकुश ईखार पिता कृष्णा ईखार उम्र 29 साल साकिन हाउसिंग बोर्ड जामुल थाना जामुल को संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर पाये जाने पर इनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक भारती मरकाम, उप निरीक्षक संगीता मिश्रा, म.आर. यमिता साहू, पुष्पा तिवारी, सउनि गौरखनाथ चौधरी, आर. कमल नारायण की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button