दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की एसआईआर की प्रगति की समीक्षा, गणना प्रपत्रों के डिजिटाईजेशन कार्य तेज करने के दिए निर्देश

दुर्ग। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य तेज गति से जारी है। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं तथा प्राप्त भरे हुए प्रपत्रों का डिजिटाईजेशन कार्य प्रगति पर है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह ने  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेकर विधानसभा क्षेत्रों 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर में डिजिटाईजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की।

विधानसभा 64 दुर्ग शहर की समीक्षा बैठक नगर पालिक निगम दुर्ग के सभाकक्ष में तथा 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर की बैठक नगर पालिक निगम भिलाई कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठकों में संबंधित क्षेत्रों के नगर पालिक निगम आयुक्त, अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और सभी सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कम डिजिटाईजेशन प्रतिशत वाले मतदान केंद्रों को चिन्हांकित कर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आगामी 3–4 दिनों में डिजिटाईजेशन प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा को ध्यान रखते हुए सभी गणना प्रपत्रों का शत प्रतिशत डिजिटाईजेशन कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी जारी किए। जिला प्रशासन द्वारा SIR-2026 को सफलतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए निरंतर निगरानी और समीक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button